‌‌‌जीप पलटने से वृद्ध महिला की मौत, एक अन्य घायल

0
1931

-धनसोई थाना क्षेत्र के कथराई गांव के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। धनसोई थाना के कथराई गांव के समीप मंगलवार की सुबह जीप पलटने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला भी घायल हुई हैं। जिन्हें उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। दुर्घटना दिन के दस बजे के लगभग हुई। ऐसी सूचना ग्रामीणों से मिली है। मृत महिला का नाम अंजोरिया देवी (65 वर्ष) था। घायल का नाम भगमनिया देवी है।

पूछने पर धनसोई पुलिस ने बताया दोनों महिलाएं कथराई गांव की निवासी हैं। सुबह सवारी जीप पर सवार हो कोचस जा रही थी। कथराई-पानापुर मार्ग पर जैसे ही जीप कुछ दूर आगे गई। संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। मौके पर ही अंजोरिया देवी की मौत हो गई। ग्रामीण घायल महिला को उपचार के लिए कोचस ले गए थे। लेकिन, उनकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here