‌‌‌शहर के पुराना चौक के समीप मिला युवक का शव

0
2773

-परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बक्सर खबर। शहर के पुराना चौक (यमुना चौक) के समीप शनिवार की सुबह युवक का शव देखा गया। शहर की घनी आबादी के मध्य शव मिलने की बात सनसनी की तरह फैली। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। जांच में देखा गया कि मृतक के शरीर पर सिर्फ पैंट है। एक दो जगह चोट जैसे निशान थे। लेकिन, जिस खंडहरनुमा मकान में शव पड़ा था। वहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस को शक है, यह भी नशे का आदि होगा।

लेकिन, उसके परिजनों का आरोप है उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान अखिलेश कुमार पिता घनश्याम प्रसाद, निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पूछने पर नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया पुराना चौक के समीप से शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह से स्पष्ट होगी। उसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ हो रही है। वह घर से कब और किसके साथ निकला था। हम लोग अपनी तरफ से पुरी कोशिश कर रहे हैं। जिससे जांच में कोई गुंजाइश न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here