‌‌‌ कृष्णाब्रह्म के पास मिला डुमरांव के युवक का शव

0
918

-मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
बक्सर खबर। पुलिस को लोगों ने सूचना दी। टुड़ीगंज स्टेशन के दक्षिण तरफ बगीचे में युवक का शव पड़ा हुआ है। जब यह बात लोगों को पता चली तो वहां भीड़ जमा हो गई। कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव की तलाशी ली गई तो पता तो उसकी जेब से एक मोबाइल फोन और दो-तीन रेल टिकट मिले। उनमें से कुछ बक्सर से टुडीगंज व दिलदारनगर से टुडीगंज के। बरामद मोबाइल की मदद से युवक की पहचान का प्रयास शुरू हुआ तो पता चला मृत युवक का नाम अरविंद कुमार (20) पिता प्रेम चंद राय है। वह डुमरांव नगर के लालगंज कड़वी के रहने वाला था।

उसके पास से जो एक टिकट मिला हैं। वह बक्सर से 13 को खरीदा गया है। अर्थात एक दिन पहले वह टुडीगंज आया होगा। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि 14 को इस बगीचे में वह आया होगा। जहां किसी कारण से उसकी मौत हो गई। आज 15 को उसका शव देखा गया। पुलिस उसकी मौत का कारण पता लगाने के लिए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पूछने पर कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा शव एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर एक दो जगह चोट के निशान हैं। मौत का कारण क्या है, हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here