नहीं दी जमीन तो मार दी गोली, हालत नाजुक पटना रेफर

0
6152

-सोनवर्षा पंचायत के मुखिया संजय ठाकुर पर लगा आरोप
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के सोनबरसा गांव निवासी सुरेन्द्र शर्मा को कुछ लोगों ने गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है। यह व्यक्ति अपने गांव से जमीन के कागजात दिखाने मझरिया में एक जानकार के यहां गया था। वहां लौटने के दौरान उसके ऊपर दो बाइक सवार लोगों ने गोली चला दी। एक उसके पीठ पीछे कंधे के पास लगी है। दूसरी सर के पास से जख्म बनाते हुए निकल गई है। जैसा उसके परिवार के लोगों ने बताया।

घायल को रात नौ बजे के लगभग सदर अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। सुरेन्द्र शर्मा जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आस-पास है। उसके परिजनों ने बताया कि हम लोग सोनवर्षा गांव के हैं। कल भी हमारे घर में आकर संजय ठाकुर मुखिया और अन्य लोगों ने मारपीट की थी। एक बच्चे का हाथ भी चोटिल हुआ था। लेकिन, पुलिस आई और पूछताछ कर वापस लौट गई। आज जब सुरेन्द्र अपना कागज दिखाकर लौट रहे थे। तभी उपाध्यायपुर गांव के समीप बाइक सवार दो लोगों ने उनके ऊपर हमला किया।

मौके पर पूछताछ के लिए सदर डीएसपी धीरज कुमार भी पहुंचे थे। उनके अनुसार घायल ने दो लोगों पर इसका आरोप लगाया है। वहीं परिजनों के अनुसार हमारी जमीन से होकर रास्ता बन रहा है। जिस पर हम लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। जिधर सरकारी जमीन है। उसी से रास्ते का निर्माण हो। इसी से नाराज हो मुखिया और उनके लोगों ने हमारे साथ मारपीट की थी। आज दूसरे दिन जान मरने की नियत से ऐसा किया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घायल को परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here