‌‌‌ नगर कोतवाल संजय को डीआईजी ने दिया प्रशस्ति पत्र

0
965

-आरा में किया प्रोफेसर हत्या कांड का सफल उद्भेदन
बक्सर खबर। मॉडल थाना बक्सर के थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को बेहतर कार्य के लिए डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। गुरुवार को यह सम्मान उन्हें शाहाबाद के डीआईजी एनसी झा ने प्रदान किया। डिहरी स्थित  कार्यालय में यह वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित था। जहां प्रशस्ति पत्र के साथ छह हजार रुपये की राशि भी इनाम में मिली है। दिए गए प्रमाण पत्र में कहा गया है।

वर्ष 2023 में आरा जिला के नवादा थाना में कार्य करते हुए प्रोफेसर दंपति की हत्या और लूट का सफल उद्भेदन आपके द्वारा किया गया। अज्ञात अपराधी जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। उन्हें असम से गिरफ्तार कर लाए। इस बेहतर कार्य के लिए यह पुरस्कार आपको प्रदान किया जाता है। हालांकि संजय फिलहाल बक्सर नगर के थानाध्यक्ष हैं। यह सम्मान मिलने पर उनके साथी पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here