-कमियों और जरुरतों पर भी हुई एसपी से चर्चा
बक्सर खबर। शाहाबाद के डीआइजी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बुधवार को बक्सर का दौरा किया। वे सीधे एसपी के कार्यालय पहुंचे। वहां पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत बैठक का दौर प्रारंभ हुआ। वैसे शाहाबाद के डीआईजी बनने का बाद यह उनका पहला दौरा था। समीक्षा बैठक के उपरांत जब मीडिया से बात हुई तो उन्होंने कहा पुलिस हमेशा सुरक्षा व अपराध पर अंकुश के लिए काम करती है।

उसी के लिए बैठक हुई और सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि यहां की जरुरते क्या हैं। इस बारे में उनसे जाना गया। उन्होंने पुलिस के कामकाज पर संतोष जताया और शराब बंदी को लेकर शख्त निर्देश दिए। क्योंकि यह जिला यूपी की सीमा से लगा है। इस वजह से यहां विशेष सतर्कता बरतने की जरुर है। इसके उपरांत वे सड़क मार्ग से वापस शाहाबाद लौट गए।