बक्सर खबर : दहेज, बाल विवाह और नशा मुक्ति के जन जागरुकता अभियान को आप सभी मिलकर सफल बनाए। दहेज एक ऐसी ऐसी बुराई है। जिसके कारण हर आम आदमी परेशान है। सरकार ने समाज को जागरुक करने का ऐसा अभियान चलाया है। जिसमें हमारी और आपकी सहभागिता जरुरी है। तभी यह अभियान सफल होगा। यह बातें जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बुधवार को जागरुकता रैली के दौरान कहीं।
किला मैदान से आमजन को जागरुक करने के लिए मोटर साइकिल रैली को रवाना किया गया। जिसे जिलाधिकारी ने रही झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिले के विभिन्न प्रखंड़ों के लिए रवाना हुई। इस माह की 21 तारीख को सभी बिहार वासी मानव श्रृंखला का हिस्सा बनें। इसकी अपील जिलाधिकारी ने सबसे की। मौके पर उप विकास आयुक्त समेत समाजसेवी भी मौजूद रहे।
