शिक्षा पदाधिकारी का वाहन पलटा, मोड पर हुआ हादसा

0
1737

बक्सर खबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी का वाहन आज तड़के सुबह पलट गया। सूचना के अनुसार पड़री-मझरियां मार्ग पर यह दुर्घटना गड़नी मोड़ के पास हुई है। सफेद रंग की स्कार्पियो आज मंगलवार की सुबह लोगों ने वहां पलटी देखी। जिस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी लिखा हुआ था।

पूछने पर सदर डीएसपी और औद्योगिक थाने में इस बारे में अनभिज्ञता जतायी। वैसी स्थिति में शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा से बात हुई। उन्होंने बताया कि वे सुरक्षित हैं। कोई नुकसान नहीं हुआ। चालक भी सुरक्षित है। दुर्घटना कैसे और कब हुई। इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार निजी समारोह से लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here