—–चिलहरी में लोजपा का जनसंवाद सम्मेलन बक्सर खबर। लोजपा रामविलास जिला इकाई की ओर से चिलहरी गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित जनसंवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की और संचालन प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान ने किया। सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच इन दोनों अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विकसित बिहार के लिए हर गांव तक बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट में इन क्षेत्रों को खास तरजीह दी गई है।उन्होंने यह भी कहा कि लोजपा कार्यकर्ता अब शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर आईटी सेल जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानु शंकर सिंह, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।