-सुबह 7:30 बजे से लेकर नौ बजे के मध्य होगा सजदा
बक्सर खबर। आज ईद है। इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार। सभी पाठकों को हमारी तरफ से ईद की मुबारकबाद। आज 31 मार्च को शहर में 18 जगह जो नमाज अदा होगी। उसका टाइम टेबल मदरसा दारुल उलूम अशरफिया मुख्तारुल उलूम के सेक्रेटरी डॉ निसार अहमद ने जारी किया है। हालांकि एक दिन पहले ही हमने यह सूची लोगों की सुविधा के लिए अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की थी। आइए एक बार नजर डालते हैं इस पर।
शाही मस्जिद सराय फाटक सुबह 7:30 बजे
मस्जिद सिविल लाइन 7:45
मस्जिद दर्जी मोहल्ला 7:45
ईदगाह बड़की सारिमपुर 7:45
मदीना मस्जिद खलासी मोहल्ला 7:45
कर्बला मस्जिद सेंट्रल जेल 8:00
जामा मस्जिद सारिमपुर 8:00
गरीब नवाज जामा मस्जिद सारिमपुर 8:00
रेहलवाली मस्जिद नई बाजार 8:00
मस्जिद नालबंद टोली 8:00
मस्जिद मुसाफिर गंज 8:00
कचहरी मस्जिद मुनिम चौक 8:15
मस्जिद गजाधरगंज 8:15
नूरी मस्जिद सोहनीपट्टी 8:15
बड़ी मस्जिद मेनरोड 8:30
मस्जिद गुलाम हुसैन शाह सोमेश्वर स्थान : 8:30
जुल्फजल मस्जिद खलासी मोहल्ला : 9:00