‌‌‌लाइट एंड साउंड परिसर से हटाया गया अतिक्रमण

0
1797

-प्रशासन की कार्रवाई से बढ़ी बेचैनी, आस-पास कई जगह है कब्जा
बक्सर खबर। ध्वनी एवं प्रकाश केन्द्र बक्सर, जो वर्षों से बंद पड़ा था। अब वहां पर्यटन विभाग की योजना से नया निर्माण हो रहा है। यहां जल्द ही लेजर शो भी प्रारंभ होगा। लेकिन, इस कार्य में अवैध अतिक्रमण व्यवधान पैदा कर रहा है। उसे हटाने का काम नगर परिषद ने गुरुवार से प्रारंभ कर दिया है। हालांकि इसकी मांग लंबे समय से हो रही थी। लेकिन, प्रगति यात्रा के दौरान जब मुख्यमंत्री ने यहां कैफेटेरिया का शिलान्यास किया।

उसके बाद से जिला प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था। क्योंकि भूमि की उपलब्धता सबसे बड़ी अड़चन बना हुआ है। जिसका निराकरण तभी संभव है। जब यहां से अवैध कब्जे को हटाया जाए। फिलहाल नगर परिषद ने इसकी शुरूआत कर दी है। फिलहाल गंगा घाट की तरफ सफाई का काम चल रहा है। इसके अलावे सामने भी अतिक्रमण हटाना होगा। क्योंकि यहां तक आने वाला रास्ता और आस-पास का इलाका भी उसकी जद में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here