-अयोध्या जाते समय रविवार की रात हुए सड़क दुर्घटना के शिकार
बक्सर खबर। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता राम अवतार नीरज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुखद घटना शनिवार की रात अयोध्या जाने के दौरान हुई। सूचना के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार हो वे अपने परिवार के साथ रामनवमी पर वहां जा रहे थे। पुरानकलंदर थाना क्षेत्र की सीमा में उनका वाहन डंपर से टकरा गया। इस वजह से उनकी मौत हो गई। वाहन में पत्नी राजकुमारी देवी व पुत्र यशराज भी सवार थे।
उन दोनों के अलावा चालक भी घायल हुआ है। सभी को बेहतर उपचार के लिए शनिवार की रात ही लखनऊ रेफर किया गया। सूत्रों ने बताया कि राम अवतार बड़े ही कर्मठ अधिकारी थे। वर्ष 2024 में उनका तबादला जहानाबाद से बक्सर हुआ था। यहां वे बेहतर ढंग से काम कर रहे थे। अगले दिन परिवार को अवकाश होने के कारण वे परिवार के साथ वहां जा रहे थे। रास्ते में यह अनहोनी हो गई।