-घर के समीप मिला शव, वाहन जब्त, पुलिस कर रही जांच
बक्सर खबर। वाहन के धक्के से किसान की मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार की रात चक्की थाना के पांडेयपुर गांव में हुई थी। रात ग्यारह बजे के लगभग गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दशरथ पांडेय उर्फ भिखारी पांडेय (55) के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। मौके से एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। जिसे चालक छोड़कर फरार हो गया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार को मृतक के परिजनों से मिलने ब्रह्मपुर विधायक शंभू यादव पहुंचे और आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार गांव में ही एक श्राद्ध का भोज था। जिसमें शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पूछने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।