बक्सर खबर : कार्यपालक सहायकों का नियोजन जिला प्रशासन नहीं कर रहा है। पिछले तीन साल से पैनल में चयनित युवक अपने नियोजन के लिए परेशान हैं। बार-बार आग्रह और फरियाद के बाद भी जिला प्रशासन उनकी नियुक्ति नहीं कर रहा। उसकी जगह नए लोगों का चयन किया जा रहा है। इसका विरोध कर रहे पैनल में शामिल युवा रविवार को शहर में प्रदर्शन करते देखे गए। नौकरी के लिए सड़क पर प्रदर्शन करने वाले होनहार युवकों की दुर्दशा देख लोग दंग हैं। युवा आवाज दे रहे थे। जिला प्रशासन हत्यारा है।
उसने हमारे पेट पर लात मारा है। वर्ष 2013 वे 15 के पैनल से युवाओं को चयनित करना होगा। उनके संघर्ष को युवा नेता रामजी सिंह ने अपना सहयोग दिया है। पहले भी दो धरने में शामिल हुए। अब आर-पार की लड़ाई करने की तैयारी है। अर्थात प्रशासन ने इनकी मांग नहीं मानी और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई। तो एक बार फिर आंदोलन का दौर प्रारंभ होगा। रविवार को शहर में निकले प्रदर्शन के दौरान आशुतोष दुबे, सर्वजीत कुशवाहा, श्याम जी वर्मा, मेराज, मो. इरफान, रामजी गुप्ता, राहुल कुमार, आशीष, चंदन श्रीवास्तव, काशी मिश्रा, विक्की वर्मा शामिल रहे।
