नाली के विवाद में मारपीट, फौजी पर गोलीबारी का आरोप

0
1795

-कृष्णाब्रह्म थाना के नुआंव गांव की घटना, बच्ची के घायल होने की सूचना
बक्सर खबर। नाली के कारण उपजे विवाद में फौजी ने गोलियां दाग दी। यह आरोप लगाया है, दूसरे पक्ष के लोगों ने मुलायम सिंह उर्फ नीरज पर। घटना कृष्णाब्रह्म थाना के नुआंव गांव की है। सूचना के अनुसार फौजी के परिवार और लक्ष्मण यादव के परिवार के मध्य नाली का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। उसने हाथ में राइफल उठाई और गोली चलाने लगा। इसका एक छोटा वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति हाथ में राइफल लिए दिख रहा है। लेकिन, उसकी मुद्रा गोली चलाने वाली नहीं है।

इसकी सूचना बक्सर खबर को देने वाले युवक ने बताया वे लोग पैसे वाले हैं। प्रशासन को मैनेज कर लेंगे। हम लोग मीडिया से आग्रह करते हैं कि इस विषय को उठाया जाए। गोली से एक बच्ची भी घायल हुई है। जिसका नाम रीमा कुमारी है। गोली उसके कान को छू कर निकल गई है। उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस संबंध में पूछने पर डुमरांव के एसडीपीओ अफाक अंसारी ने कहा, घटना की सूचना मिली है। एक वीडियो भी आया है। लेकिन, उसमें गोली चलाने की पुष्टि नहीं हो रही। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली से बच्ची के घायल होने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, यह आरोप सत्य प्रतीत नहीं हो रहा। लेकिन, जांच चल रही है। वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आरोपी फौजी गांव से फरार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here