चोरी हुईं पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद, एक गिरफ्तार 

0
2887

चोरी की गाड़ियों का सुराग ट्रैकिंग से मिला, संगठित गिरोह के तार जोड़ रही पुलिस।                                   बक्सर खबर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से चोरी हुईं पांच लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। इस दौरान एक स्थानीय युवक अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। महाराष्ट्र में हाल ही में फॉर्च्यूनर और थार जैसी पांच लग्जरी गाड़ियां चोरी हुई थीं। वाहन ट्रैकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ये गाड़ियां बक्सर जिले के मंझरिया गांव में छिपाकर रखी गई हैं। सुराग के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने औद्योगिक थाना से संपर्क किया। इसके बाद दोनों पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, जहां अभिषेक सिंह के परिसर से चोरी की गई पांचों गाड़ियां बरामद कर ली गयी।

औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक सिंह को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। ज्ञात हो कि गाड़ियों की बरामदगी के कुछ समय पहले कोरान सराय थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की महिंद्रा थार भी बरामद की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि यह वाहन राजस्थान के जयपुर का पंजीकृत वाहन था, जिसे चुराकर बक्सर लाया गया था। चेकिंग के दौरान वाहन में सवार दो युवक कागजात लाने के बहाने मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने जांच के आधार पर नावानगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी विकास सिंह और औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी बीरबल सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। पुलिस को संदेह है कि इन चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल किसी बड़े संगठित गिरोह के माध्यम से अवैध कार्यों में किया जा सकता था। लगातार चोरी की गाड़ियों की बरामदगी से इलाके में सनसनी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here