‌‌‌ अशोक तिवारी की हत्या में पूर्व मुखिया संजय राय समेत चार नामजद

0
6160

-पुत्र के आवेदन पर दर्ज हुई है प्राथमिकी, पुलिस कर रही तलाश
बक्सर खबर। किसान नेता अशोक तिवारी की मौत हत्या है। इसकी लिखित शिकायत उनके पुत्र प्रिंस  दर्ज कराई है। इसमें सिकरौल के पूर्व मुखिया संजय राय उर्फ गुड्डू राय, राजीव उर्फ डब्बू चौबे, सुनील व रिंकू राय को नामजद किया गया है। चारो सिकरौल गांव के ही निवासी हैं। यह प्राथमिकी राजपुर थाने में गुरुवार की देर शाम दर्ज हुई। इन सभी का बनारपुर निवासी अशोक तिवारी के साथ पुराना संबंध था।

नौ अक्टूबर को जब अशोक तिवारी गांव के पूजा पंडाल पर रात के वक्त मौजूद थे। उस समय भी इनमें से दो लोग उनके साथ थे। रात दस बजे के बाद जब वे अपने घर के लिए निकले। उस समय भी रिंकू नाम का युवक उनके साथ था। यह बातें पुलिस को पूछताछ में पता चली हैं। राजपुर के थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की रात ही राजपुर और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने संयुक्त रुप से देर रात तक खाक छानती रही। इनमें से कोई पकड़ में नहीं आया। अभी भी इन आरोपियों की तलाश सरगर्मी के साथ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here