‌‌‌गंगा खतरे के निशान के पास, कर्मनाशा में भी बढ़ रहा पानी

0
1291

-नौगढ़ बांध से छोड़ा गया है 500 क्यूसेक पानी
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर फिलहाल कम होने वाला नहीं है। क्योंकि कर्मनाशा में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। सूचना के अनुसार चंदौली के नौगढ़ बांध से इसमें 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो भूसाखांड व लतीफ डैम से होते अपने जिले की तरफ आ रहा है। इस वजह से चौसा अंचल के रामपुर, सोनपा, सिकरौली व बनारपुर आदि गांवों को प्रभावित करेगा। पहले यह पानी चौसा गोला के समीप दो भाग में बंट जाता था। लेकिन, अब थर्मल पावर सब स्टेशन बनने की वजह से यह मैदानी इलाके मे ज्यादा प्रभाव छोड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ गंगा का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब है।

सोमवार से ही केन्द्रीय जल आयोग यह बता रहा है कि पानी, पहले तीन, फिर दो घंटे सेंटीमीटर बढ़ रहा है। लेकिन, आज मंगलार को अपराह्न चार बजे जो रिपोर्ट जारी हुई है। उसके अनुसार पानी पांच घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है। उस समय जिले में इसका उच्चतम स्तर 60.27 था। अर्थात खतरे के निशान 60.32 से पांच सेंटीमीटर कम। यहां खबर के साथ जो तस्वीर दी गई है। वह दोपहर दो बजे के लगभग की है। इसे देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं। रामरेखा घाट पर क्या स्थिति है। पानी अब विवाह मंडपों की छत के समीप आ चला है।

गंगा के दबाव के कारण बड़ी नहर में पानी नया बस स्टैंड तक चढ़ आया है। यही हाल ठोरा नद का भी है। कृपुरा, कमपुर, पुलिया, गोविंदपुर, खतिबा, सिकटवना आदि गांवों तक पानी फैल गया है। ऐसी स्थिति में नदी किनारे रहने वाले गांव के लोग सजग रहें। साथ ही साथ कर्मनाशा व उससे लगी धर्मावती नदी के आस-पास वाले गांवों के लोग सावधानी बरतें। क्योंकि खेतों में पानी भर जाने की वजह से जलीय जीवों और सांप का खतर भी बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here