‌‌‌ गंगा के जलस्तर में पुन: इजाफा, चेतावनी सीमा की तरफ बढ़ रहा पानी

0
571

-तीन घंटे में एक सेंटीमीटर का हो रहा इजाफा
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। आज सोमवार की सुबह आठ बजे इसका उच्चतम स्तर 58.29 था। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार के अनुसार पानी तीन घंटे में एक सेंटीमीटर बढ़ रहा है। हालांकि दो पहले अर्थात 17 को पानी 57.94 तक नीचे उतर गया था। लेकिन, पुन: जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि फिलहाल यह चेतावनी सीमा से एक मीटर दूर है। अपने जिले में चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर है। और खतरे का निशान इससे एक मीटर उपर अर्थात 60.32 निर्धारित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here