फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, प्रति घंटे दो सेंटीमीटर का इजाफा

0
660

-देश के कई राज्यों में हुई जोरदार बारिश के कारण अचानक ऊपर आया पानी
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हैं। पिछले चौबीस घंटे में पानी बढ़ते हुए 58 मीटर के ऊपर आया गया है। अर्थात चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर के करीब पहुंच रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार के अनुसार आज शुक्रवार को पानी प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रात: आठ बजे इसका उच्चतम स्तर 58.750 आंका गया।

अगर यही गति बनी रही तो पानी शनिवार की दोपहर तक चेतावनी बिंदु तक पहुंच जाएगा। ऐसे में गंगा के तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोग अभी से जगह रहें। इस महिने यह तीसरा मौका है जब पानी चेतावनी बिंदु तक पहुंचने वाला है। इससे पहले दो बार पानी उपर आया था। लेकिन, खतरे के निशान से पहले ही वापस लौट गया। इस बार की ऐसा ही हो। लोग इसकी प्रार्थना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here