‌‌‌ तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, चेतावनी सीमा से एक मीटर दूर

0
980

-रविवार को पानी पहुंच सकता है खतरे के निशान के करीब, सजग रहने की जरुरत
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज शनिवार को पानी प्रति घंटे 15 सेंटीमीटर की रफ्तार उपर आया। पिछले कुछ वर्षो में अब इतने तेजी कभी नहीं देखी गई। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को अपराह्न छह बजे पानी का उच्चतम स्तर 58.330 मीटर था। अर्थात चेतावनी बिंदु 59.32 से पानी एक मीटर दूर है। अगर यही रफ्तार रही तो रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा।

इतनी उंचाई तय करने का मतलब है, रामरेखा घाट पर बने दोनों विवाह मंडल में पानी प्रवेश कर जाएगा। और खतरे के निशान तक पहुंच गया तो ठोरा, कर्मनाशा, भैसहा जैसी नदियों में दबाव इतना बढ़ जाएगा कि उसके किनारे बसे गांव व खेत प्रभावित हो सकते हैं। इस वजह से तट के किनारे रहने वालों को सजग रहने की जरूरत है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रयागराज में भी पानी इतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। वहां गंगा में यमुना का पानी आकर मिलता है। यमुना जी में पानी का बहाव पिछले दो दिनों में काफी तेज हुआ है। इसी वजह से गंगा का जलस्तर इतनी तेजी से ऊपर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here