ग्लोबल विजडम स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान

0
78

—वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।                             बक्सर खबर। स्थानीय इटाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप स्थित ग्लोबल विजडम स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपनी साल भर की मेहनत को प्रमाण पत्र के रूप में संजोया। वार्षिक परिणाम के अंतर्गत कक्षा पीजी से नवी तक के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इन मेधावी छात्रों में वर्तिका, मीनाक्षी, इनायत, निशांत कुमार, सोनाक्षी कुमारी, दिव्यांशी कुमारी, आरोही कुमारी, अंशिका दुबे, आर्शिका वाणी, आरुष कुमार, तनिश कुमार, रूपेश कुमार, पलक राय, सुप्रिया सिंह, विजय लक्ष्मी, आर्यन राज, अंकिता कुमारी, आयुषी राजलोप राज बाबु, पार्थवी उज्जैन, अदिति कुमारी, विराट कुमार, आरोही पटेल, आशीष कुमार, अर्पिता कुमारी, प्रीतम कुमार, सुजीत कुमार, आदर्श मिश्रा, राहुल रंजन, गुड्डी कुमारी, अमित कुमार, अंतरा केशरी, रिद्धि कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, दिव्या कुमारी, रागिनी केशरी, रिया चौहान, मुस्कान कुमारी, नंदनी कुमारी और आशीष कुमार सहित कई अन्य छात्रों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। समारोह में प्रधानाचार्या निशा राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह पुरस्कार छात्रों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और उनकी सफलता की राह को सशक्त बनाएगा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित थे। समारोह के दौरान छात्रों के उत्साह और जोश ने सभी का मन मोह लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here