-बेहतर बिहार के लिए जरुरी है नीतीश कुमार : मुकेश साहनी
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी जय राज चौधरी (विकासशील इंसान पार्टी) की चुनावी सभा आज शनिवार को डुमरी कालेज के मैदान में हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल व वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी इसमें शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा। अगले पांच वर्ष बिहार के विकास के लिए स्वर्णिम वर्ष हैं। उन्होंने कहा एनडीए केवल चार दलों का गठबंधन नहीं है।
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2020/10/24-oct-bjp.jpg)
यह बिहार के विकास का संकल्प है। यह गठबंधन उस उम्मीद का है कि पिछले कई वर्षों से बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि जब अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे तो बिहार में ऐसे दल का शासन था जिसको दुनिया में दो ही उद्योग आता था। एक अपहरण उद्योग और दूसरा हत्या उद्योग। इसके अलावा तीसरा कोई उद्योग नहीं था।
कांग्रेस घोटाले को ही अपना फर्ज समझती है। आज ये सभी घोटालेबाज और अपराधी गिरोह बनाकर एनडीए के शासन को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता समझदार है, मैं हर कार्यकर्ता और जनता से अपील करता हूं कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर इन सभी का संहार करिए, आप अपने वोट से इनको जवाब दीजिए।
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2020/10/24-oct-mukesh-sahani.jpg)
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2020/10/24-oct-mukesh-sahani.jpg)
साहनी ने बिहार में प्रयोग नहीं विश्वास की जरुरत
बक्सर खबर। विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा बिहार को प्रयोग की जरुरत नहीं। विश्वास की जरुरत है। नीतीश कुमार राज्य के सबसे बेहतर और अच्छे नेता हैं। एनडीए गठबंधन उनके नेतृत्व में 243 सीट पर मजबूत से लड़ रहा है। सबको पता है। उनके पन्द्रह वर्ष कैसे रहे। महागठबंधन वालों ने एक अतिपिछड़ा के बेटे के पीठ में खंजर घोंपने का काम किया। वहीं देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक नहीं ग्यारह सीटें दी। एक एमएलसी की सीट देने दिया। अतिपिछड़ा के बेटे को सम्मान दिया। इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2020/10/24-oct-bjp-sanjay-jaysawal.jpg)
![](http://www.buxarkhabar.com/wp-content/uploads/2020/10/24-oct-bjp-sanjay-jaysawal.jpg)
इस दौरान पूर्व विधायक डा. स्वामी नाथ तिवारी, भाजपा के पूर्व उम्मीदवार ध्रूव तिवारी आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर एवं संचालन वीआईपी के जिलाध्यक्ष भगवान चौधरी ने किया। मौके पर परशुराम ततवा (प्रदेश नेता जदयू), एनडीए प्रत्याशी जयराज चौधरी ने भी संबोधित किया। वहीं मंच पर राजीव मिश्रा(वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता), गौतम बिंद(युवा प्रदेश अध्यक्ष, वीआईपी), आनंद मधुकर, मनोज शर्मा, छोटे तिवारी, विनोद राय, बैद्यनाथ सहनी समेत भाजपा, जदयू, वीआईपी एवं हम के मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला के कार्यकर्ता मौजूद थे।