होली के दिन दलित बस्ती पर हमला, महिलाओं समेत कई घायल

0
217

सिंसराढ़ में जातीय हिंसा, 12 पर प्राथमिकी दर्ज                                                      बक्सर खबर। होली के दिन राजपुर थाना क्षेत्र के सिंसराढ़ गांव में दलित बस्ती पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होली के दिन कल्याणपुर गांव का एक युवक दलित बस्ती के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेरकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट देख झुन्ना पासवान नामक व्यक्ति बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन दबंगों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। बचाव के लिए झुन्ना पासवान अपने घर की ओर भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा किया और उनके घर पर हमला कर खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी मारपीट और छेड़खानी का प्रयास किया गया। हमलावरों ने दलित बस्ती में घुसकर हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है।

इस दौरान झुन्ना पासवान की पत्नी चंचला देवी और उनकी मां कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, झुन्ना पासवान के चाचा नींबूलाल पासवान भी इस हमले में घायल हुए हैं। नींबूलाल पासवान ने इस घटना के संबंध में सुधीर कुमार सिंह, गोलू सिंह,चंदन सिंह,अनुज सिंह,अभिषेक सिंह,अंकित सिंह,पवन सिंह,सत्यम सिंह,कमलेश सिंह,नीतीश कुमार सिंह,शिवम सिंह, शुभम सिंह सभी सिंसराढ़ गांव के निवासी (भूमिहार जाति) पर नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here