होली पर मानवता का रंग, ओमजी यादव ने जरूरतमंदों को बांटे नए वस्त्र

0
319

स्लम बस्तियों में 125 बच्चियों और दर्जनभर महिलाओं को मिला तोहफा                                                  बक्सर खबर। होली की पूर्व संध्या पर समाजसेवी ओमजी यादव ने मानवता और भाईचारे का परिचय देते हुए शहर के स्लम बस्तियों में जरूरतमंद महिलाओं और बच्चियों के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया। किला मैदान के पीछे झोपड़पट्टी और रामरेखा घाट क्षेत्र में रहने वाली 125 बच्चियों को सलवार-समीज और फ्रॉक प्रदान किया गया, वहीं करीब एक दर्जन महिलाओं को साड़ी वितरित की गई।

इस अवसर पर ओमजी यादव ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “होली पर अधिकतर लोग नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन समाज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। उनके साथ खुशियां बांटने से त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है।” उन्होंने बताया कि इस पहल के लिए उन्हें दोस्तों से प्रेरणा मिली और माता वैष्णो देवी की कृपा से उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच यह सेवा कार्य किया। ओमजी यादव ने शहर के संपन्न लोगों से अपील की कि त्योहार मनाने से पहले अपने आसपास के जरूरतमंदों का ध्यान रखें और उनकी सहायता करें। इस मौके पर आरपी कंप्यूटर के प्रोपराइटर राजेश कुमार, फूल विक्रेता शेखर कुमार और दीपक गुप्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here