शहीदों को नमन, साहित्य जगत के नायक को श्रद्धांजलि 

0
54

बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया और कहा कि इन वीर सपूतों की शहादत देश के कण-कण में जीवित रहेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि बलिदानियों ने हमें स्वतंत्रता की सौगात दी और यह सिखाया कि देश प्रेम और कर्तव्य की भावना से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत माता के इन अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञ रहेंगे।

परिचर्चा में प्रदेश प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा, संजय कुमार पांडेय, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय ओझा, संजय कुमार दुबे, अजय यादव, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, निर्मला देवी, रूनी देवी, कुमकुम देवी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी दौरान साहित्य जगत के प्रतिष्ठित हस्ताक्षर ओम प्रकाश केशरी पवननंदन के निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पवननंदन जी साहित्य जगत के ऐसे सितारे थे, जिन्होंने अपने विचारों से समाज को दिशा दी। वे मृदुभाषी, मिलनसार और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से बक्सर के साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ प्रमोद ओझा, संजय कुमार पांडेय, महिमा उपाध्याय, जय राम राम, वीरेंद्र राम, संजय कुमार दुबे, अजय यादव, रूनी देवी, कुमकुम देवी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, महेंद्र चौबे, विकास कुमार, विनय कुमार सिंह, कमल पाठक, राजू वर्मा, अजय ओझा, रोहित उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here