नियाज़ीपुर में आयोजित हुई घुड  दौड़ प्रतियोगिता

0
256

– मोतिहारी के घोड़ों ने जीता प्रथम और द्वितीय का पुरस्कार बक्सर खबर।  सिमरी प्रखंड के नियाज़ीपुर गांव में महावीर पूजा समिति पुराना अखाड़ा द्वारा बीते दिन मंगलवार को घुड़दौड़  प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें चार श्रेणियां की प्रतियोगिता हुई। पट्ठा घोड़ा रेस में प्रथम पुरस्कार सैयद फरहान खान के घोड़े को मिला। जो मोतिहारी का था। उन्हीं के एक दूसरे घोड़े ने द्वितीय पुरस्कार पर कब्जा किया। प्रथम विजेता को शिल्ड के साथ फ्रिज तथा द्वितीय विजेता को कुलर प्रदान किया गया। सुरेंद्र सिंह आजमगढ़ का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

वहीं दो दांत वाले घोड़े के रस में मोतिहारी के सैयद फरहान का घोड़ा विजई हुआ। द्वितीय पुरस्कार डब्लू राय पीरो भोजपुर आरा के घोड़े को मिला। तृतीय पुरस्कार रविंद्र राय सिवान बिहार के घोड़े को मिला। नाकंद घोड़ा रेस भी आयोजित हुई। जिसमें डब्लू राय के घोड़े को प्रथम,  डुमरी के रहने वाले रजनीकांत चौबे के घोड़े को द्वितीय एवं आलोक उपाध्याय दुबहड बलिया के घोड़े को तृतीय पुरस्कार मिला। लगे हाथ चौथी प्रतियोगिता हुई। जिसमें घोड़ी रेस का आयोजन किया गया।

इसमें प्रथम पुरस्कार हीरालाल यादव नियाज़ीपुर की घोड़ी को मिला। द्वितीय पुरस्कार गोवर्धन यादव नियाज़ीपुर, तृतीय पुरस्कार गुड्डू यादव बलिया को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाठक तथा प्रमुख प्रतिनिधि सिमरी नीरज पाठक ने किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया और समिति के लोगों को सभी ने धन्यवाद दिया। इस दौरान अरुण पाठक, सुरेश पाठक, राकेश पाठक, राहुल पाठक, साधु पाठक, अभिषेक पाठक, अनिल ठाकुर, जेपी पासवान, अनिल पाठक, चुन्नू पाठक, अजय पाठक, काकू पाठक, अजीत यादव, वीरेंद्र यादव, दीपू पाठक, एक राम पाठक, कन्हैया पाठक, पारस पांडे, विकास चौबे, संदीप पांडेय, चंदन पाठक, सुदामा पाठक, रमेश पाठक आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here