रमजान के बाद गाजीपुर में संगठन विस्तार की तैयारी बक्सर खबर। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने गाजीपुर में अपने संगठन विस्तार की घोषणा की है। बिहार प्रदेश के सचिव डॉक्टर दिलशाद आलम ने बताया कि रमजान के बाद गाजीपुर में संगठन का विस्तार होगा। संगठन की राष्ट्रीय टीम की अनुशंसा और सभी सदस्यों के आह्वान पर डॉक्टर कमाल खान को जिला अध्यक्ष चुना गया है। राष्ट्रीय कोरम पूरा करने के बाद उन्हें औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष घोषित किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन हर प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। बिहार प्रांत के विभिन्न शाखाओं के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी संगठन विस्तार की चर्चा जोरों पर है। इस उद्देश्य से दिल्ली और शाहजहांपुर से लेकर सभी जिला स्तर के संगठनों को सूचित किया गया है कि गाजीपुर में संगठन का विस्तार किया जाएगा। डॉक्टर दिलशाद आलम ने बताया कि बक्सर जिलाध्यक्ष के पद पर अब डॉक्टर राजेश कुमार सिंह को अगले सत्र से नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पौधारोपण से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार भूमिका निभाता आ रहा है। संगठन का लक्ष्य लगभग 10 लाख पौधों का पौधारोपण करना है, जिसके लिए टीम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। गाजीपुर के जिलाध्यक्ष बनने पर डॉक्टर कमाल खान को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रोहित कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार सिंह और राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर आर. के. के. सिंह ने बधाई दी है। आरा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर गुप्ता ने भी बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली यह टीम आरा में भी संगठित है और सभी प्रकार के सामाजिक कार्य सक्रिय रूप से किए जा रहे हैं।