मां मुंडेश्वरी अस्पताल में हिंदू रीति-रिवाज से किया गया आयोजन बक्सर खबर। इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट ने रविवार को नव वर्ष का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया। यह आयोजन शाहाबाद जोन के अध्यक्ष और मां मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मेजर पीके पाण्डेय तथा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में मां मुंडेश्वरी अस्पताल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ मेजर पीके पाण्डेय ने सभी देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी और मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। नव वर्ष उत्सव में आईईएसएम के वीर सैनिकों और अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सभापति कैप्टन बीएन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, कार्यकारिणी चेयरमैन कैप्टन संजय पाठक, उप सभापति सूबेदार मेजर द्वारिका पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आरबी सिंह, सचिव नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, उप तकनीकी ऑफिसर नायब सूबेदार धनंजय दूबे, तथा विद्यावती पाण्डेय एवं धनंजय तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। नव वर्ष के इस आयोजन में सैनिकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव को यादगार बनाया। मां दुर्गा के आशीर्वाद और देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ यह नव वर्ष उत्सव आईईएसएम बक्सर के गौरव को और बढ़ा गया।