मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को लेकर चार मार्च को आशा कार्यकर्ताओं का महा प्रदर्शन

0
82

जिले की सभी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर होंगी शामिल, मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर होगी आवाज बुलंद                                                      बक्सर खबर। राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर आगामी चार मार्च को आशा एवं आशा फैसिलिटेटर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन में जिले की सभी आशा कार्यकर्ता एवं फैसिलिटेटर शामिल होंगी। पूर्व के समझौतों को लागू किया जाए, मानदेय 2500 किया जाए, 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति का प्रावधान हो, प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की जाए आदि मांगों के समर्थन में राज्य भर की आशा कार्यकर्ता अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर इस आंदोलन में भाग लेंगी। इस प्रदर्शन से सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश होगी ताकि आशा कार्यकर्ताओं को उनका उचित हक और सम्मान मिल सके।

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विभिन्न आशा कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया है, जिनमें मंजु देवी, पुष्पा देवी, डेजी देवी, कंचन कुमारी, मीरा देवी, नीतू देवी, शीला देवी, विमला देवी, रिंकु देवी, सरस्वती देवी, माया देवी, दुर्गावती देवी, अनु कुमारी, बिंदु, सुधा गुप्ता, सुनैना देवी एवं राज्य उपाध्यक्ष सह संयोजक अरुण कुमार ओझा का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here