बक्सर खबर। सदर अस्पताल में चिकित्सक मरीजों का ध्यान नहीं रखते। उनकी जगह कंपाउंडर उपचार करते हैं। इसका खामियाजा आज गुरुवार की सुबह अर्चना को झेलना पड़ा। उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आज सुबह बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग जाम कर दिया। नौ बजे जब एसडीओ केके उपाध्याय पहुंचे। तब उन्होंने समझाकर जाम समाप्त कराया।
इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने उनसे दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। सूत्रों ने बताया अर्चना की शादी डुमरांव के शैलेन्द्र कुमार से हुई है। वह मां बनने वाली थी। इस लिए मायके आई गई थी। वह हवाई अड्डा के पास रहने वाले रामाशंकर राम की बेटी है। आज सुबह दर्द के बाद अस्पताल पहुंची। यहां प्रसव के दौरान उसके बच्चे की मौत हो गई। जिसके विरोध में सड़क जाम हुआ था। 





























































































