‌‌‌ सड़क सुरक्षा की बैठक में चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

1
913

-भूमि विवाद का मामला पोर्टल पर हो अपडेट, वाहन जांच के निर्देश
बक्सर खबर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दो दिन पहले समाहरणालय में हुई। इसके साथ ही विधि व्यवस्था, खनन, उत्पाद एवं कुछ अन्य विषय जैसे दुर्गा पूजा आदि पर चर्चा हुई। यहां हम पहले बात करते हैं, सड़क सुरक्षा से जुड़े विषय की। हर बार की तरह डीएम ने चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश मातहत लोगों को दिए। लेकिन, उसका टॉक्स तय नहीं हुआ। यह बात जरुर कही गई कि जेल पाइन पर जो सड़क बनी है। उस पर यातायात नियम वाले बोर्ड लगाए जाएं। वाहन जांच का निर्देश भी दिया गया। इसकी थानावार समीक्षा हुई।

जिसमें कृष्णाब्रह्म थाना द्वारा 4%, मुरार थाना द्वारा 28%, रामदास राय का डेरा थाना द्वारा 12%, सोनवर्षा थाना द्वारा 20% एवं बासुदेवा ओ0पी0 थाना द्वारा 10.5% ही राशि वसूली की गई है। इस पर पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा खेद व्यक्त किया गया एवं संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करेंगे। इसके अलावा डीएम ने भू-समाधान पोर्टल के माध्यम से भूमि विवाद का निराकरण करने की बात कही। क्योंकि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है। इसकी प्रविष्टि भी भू समाधान पोर्टल पर होनी चाहिए।

-बैठक में शामिल पदाधिकारी व अन्य

समीक्षा में पता चला नावानगर थाना द्वारा एक बार भी पोर्टल को नहीं खोला गया। डीएम ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समाधान पोर्टल पर प्रविष्टि करते हुए भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करेंगे साथ ही प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे। खनन के अधिकारियों ने बताया 14 अक्टूबर से बालू का खनन प्रारंभ होगा। इसके अलावा कई प्रमुख विषयों की चर्चा हुई। इस दौरान डीएम अंशुल अग्रवाल, एसपी शुभम आर्य, एडीएम कुमारी अनुपम सिंह, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी समेत अनेक विभागीय पदाधिकारी ऑनलाइन भी जुड़े हुए थे।

1 COMMENT

  1. बक्सर गोलंबर पर बालू वाले ट्रकों से वसूली के कारण आम जन को जाम की समस्या ने परेशान कर रखा है कृपया इस पर ध्यान आकर्षित करेl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here