इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट खेलने बक्सर की टीम ‌‌‌ कैमूर रवाना

0
149

कप्तान प्रकाश कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम करेगी मुकाबला                                                   बक्सर खबर। जिला क्रिकेट संघ की अंडर-23 टीम शनिवार को शाहाबाद जोन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कैमूर के लिए रवाना हुई। स्थानीय किला मैदान से टीम की विदाई की गई, जहां जिला क्रिकेट संघ के अधिकारी व वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। बक्सर की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को कैमूर जिला क्रिकेट संघ के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मुकाबला 24 मार्च को रोहतास जिला क्रिकेट संघ की टीम से होगा। दोनों मैच 50-50 ओवरों के फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

टीम में कप्तान के रूप में प्रकाश कुमार व खिलाड़ी के रूप में सोनू कुमार अवस्थी, सन्नी कुमार राज, रवि कुमार यादव, रवि कुमार, चंदन कुमार विकेटकीपर, अभिषेक कुमार ओझा विकेटकीपर, सुमित कुमार, अक्षय कुमार मिश्रा, सचिन कुमार, कन्हैया सिंह, अभिषेक तिवारी, राहुल सोनी, विवेक कुमार, शाहिद खान और अनिकेत कुमार का चयन किया गया है।टीम को रवाना करने के दौरान बक्सर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज कुमार वर्मा, सुमित कुमार यादव, ब्रजेश यादव और धर्मेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here