इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मान

0
260

राष्ट्र निर्माण एवं समाज के उत्थान हेतु कार्य करने का आह्वान किया                                                                               बक्सर खबर। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के विभिन्न संकायों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच देकर उनकी उपलब्धियों का गौरव बढ़ाया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण तथा समाज के उत्थान में योगदान देने का आह्वान किया।

कला संकाय में राज्य टॉपर साकिब साह उच्च मध्य विद्यालय कोरान सराय – कुल प्राप्तांक: 473

द्वितीय स्थान: तृप्ति कुमारी इंदिरा उच्च विद्यालय बक्सर – कुल प्राप्तांक: 464

तृतीय स्थान: सपना कुमारी एमपी उच्च विद्यालय बक्सर – कुल प्राप्तांक: 452

विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान: अनुज प्रसाद गोड उच्च विद्यालय नैनिजोर – कुल प्राप्तांक: 475

द्वितीय स्थान: स्नेहा कुमारी उच्च विद्यालय नावानगर – कुल प्राप्तांक: 465

तृतीय स्थान: बबीता कुमारी उच्च विद्यालय नावानगर – कुल प्राप्तांक: 459

वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान: रागिनी वर्मा एमपी उच्च विद्यालय बक्सर – कुल प्राप्तांक: 446

द्वितीय स्थान: स्नेहा कुमारी कामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय डुमरांव – कुल प्राप्तांक: 443

तृतीय स्थान: श्वेता कुमारी एमपी उच्च विद्यालय बक्सर – कुल प्राप्तांक: 441

छात्रा को स्मार्ट वॉच देते जिलाधिकारी

उन्होंने विद्यार्थियों से उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। जिलाधिकारी ने कठिन परिश्रम और जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने पर बल देते हुए विद्यार्थियों को सदैव समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इन विद्यार्थियों की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में एडीएम कुमारी अनुपम सिंह और सदर एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here