इतना आसान नहीं है किसी का लालमुनि चौबे हो जाना : हेमंत चौबे

0
215

-25 को ब्रह्मपुर के कुरूथियां गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। पूर्व सांसद लालमुनी चौबे की पुण्यतिथि सोमवार को ब्रह्मपुर के कुरुथिया गांव में मनाई गयी। लालमुनि चौबे स्मृति न्यास कुरूथिया द्वारा इसका आयोजन किया गया था। कार्यक्रम उनके नाम पर ही बने सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। 9वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह व संचालन भाजपा के वरीय नेता सतेंद्र मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत चौबे जी के चित्र पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि लालमुनी चौबे बाबा बनाना आज के समय में बहुत ही कठिन काम है। वे हमेशा सत्य बोलते थे और झूठ का विरोध करते थे। बाबा को चाहने वाले बाहरी दलों में भी बहुत नेता थे।

भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने कहा कि हमलोग का सौभाग्य था कि उनके मार्गदर्शन में काम करने को मिला और बहुत कुछ सीखने को भी। उनके बताए रास्ते पर अगर हमलोग 10 फीसदी भी खारा उतारे तो जीवन धन्य हो जाएगा। यह उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लालमुनी चौबे के पुत्र हेमंत चौबे ने कहा मैं उन्हें पिता के रूप में कम गुरु के रूप में ज्यादा जाना और आज भी उनके बताए रास्ते पर चलता हूं। जीवन भर उनके बताए हुए रास्ते पर चलूंगा भी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा की हम जैसे लोग को उनका स्नेह बहुत मिला है और उनके ही नेतृत्व में राजनीति करने की शुरुआती किया वे आज के तरह श्रेय पर जोर नहीं देते थे श्रम पर जोर दिया करते थे।

स्मृति में पौधा लगाते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता

आज के दौर के राजनीतिज्ञ को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में कैथी पैक्स अध्यक्ष सतेंद्र पाठक, व्यापार मंडल रघुनाथपुर के अध्यक्ष भारत भूषण सिंह, चक्की पूर्व प्रमुख डॉ धर्मराज पांडेय, बबलू ओझा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत बहादुर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री बिनोद राय, भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीकांत तिवारी, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, भाजपा जिला मंत्री धनजी पांडेय, भाजपा नेता मिठाई सिंह, डुमरी मंडल अध्यक्ष बंशीधर पांडेय, चक्की मंडल अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सोनवर्षा मंडल अध्यक्ष पिंकू चौबे, शैलेश कुमार ओझा, शंभू चंद्रवंशी, सहित सैकड़ों लोगों शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापन न्यास के अध्यक्ष उदय उज्जैन ने किया। कार्यक्रम के बाद लालमुनि चौबे स्मृति न्यास परिसर में आम का वृक्षारोपण किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here