-सहकारिता कार्यालय व स्थानीय पैक्स में जताया गया शोक
बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी रवि कुमार की सोमवार को दुर्घटना में मौत हो गई। वे औरंगाबाद के रहने वाले थे। पन्द्रह अप्रैल को उनकी सगाई थी। जिसके लिए अपने गांव गए थे। लेकिन, सोमवार को वे घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें वाराणसी ले जाया गया। लेकिन, वहां पहुंचकर दम तोड़ दिया।
जैसे ही यह खबर जिला मुख्यालय पहुंची। सहकारिता विभाग के कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कार्यालय एवं इटाढ़ी पैक्स में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न पैक्स के अध्यक्ष व सदस्य शामिल हुए। सबने उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की। इटाढ़ी से जुड़े लोगों ने बताया नौकरी पाने के यहां उनका पहला योगदान था। दो वर्ष 4 माह से वे इटाढ़ी में कार्यरत थे। युवा होने के साथ वे बहुत ही व्यवहार कुशल थे।





























































































