राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष की लहर बक्सर खबर। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जदयू के नगर अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (सत्र 2025-28) नियुक्त किया है। इस निर्णय से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि समाजहित में जागरूक, कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व की अहम भूमिका होती है। संजय कुमार चौधरी के अनुभव और नेतृत्व में महासभा सामाजिक चेतना, विकास और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊंचाइयों को छूएगी।
संजय कुमार चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवजी खेमका, पूर्व नगर अध्यक्ष माधव चंद्र श्रीवास्तव, स्वयंसेवक रामबाबू जायसवाल, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व जदयू के कद्दावर नेता संतोष कुमार निराला, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रिती पटेल, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद सुहैल, नगर परिषद चेयरमैन कमरुन निशा, चेयरमैन प्रतिनिधि निमतुल्लाह फरीदी, जायसवाल सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अशोक जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने के बाद संजय कुमार चौधरी ने समाजहित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे समाज के उत्थान, कल्याण और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।