जायसवाल सर्वर्गीय सभा ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

0
29

होली मिलन समारोह में समाज के कल्याण और सहयोग का लिया संकल्प                                                  बक्सर खबर। जायसवाल सर्वर्गीय सभा के तत्वावधान में स्थानीय पीपी रोड स्थित सभागार भवन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल ने की। समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने सभी का अभिवादन करते हुए समाज के कल्याण और परस्पर सहयोग के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का पर्व है, जो सामाजिक बंधनों को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन होली की तरह रंगीन और खुशहाल बना रहे।

सभा के महासचिव संजय चौधरी ने मंच संचालन करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह समाज में आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से हर वर्ष होली के कुछ दिन बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सभा के संरक्षक लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल ने कहा कि होली न केवल हिंदुओं का प्रमुख पर्व है, बल्कि यह खुशियों और भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध गीत “होली के दिन दिल खिल जाते हैं, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं” को दोहराते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जायसवाल समाज के लोगों ने अपने कुल देवता भगवान श्री सहस्त्रार्जुन के तैल चित्र पर अबीर-गुलाल और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलते हुए पर्व का आनंद लिया।कार्यक्रम में अरूण जायसवाल, डॉ अश्विनी कुमार जायसवाल, गुलाब चंद जायसवाल, गिरीश जायसवाल, राजन कुमार जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, महेश प्रसाद जायसवाल, बिल्टू जायसवाल, संजय उर्फ पप्पू चौधरी, राम बाबू जायसवाल, विजया जायसवाल, अनिल जायसवाल, अमित जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, लकी जायसवाल, लक्खी जायसवाल, शिव जी जायसवाल, संजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, अंजनी जायसवाल, मोनू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, नीलेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, यश जायसवाल, गोलू जायसवाल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here