‌‌‌ पार्टी में बढ़ा जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय का कद

0
1240

-प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नई सूची में मिली जगह
बक्सर खबर। डुमरांव अनुमंडल के गायघाट सिमरी के रहने वाले जदयू नेता विनोद राय पार्टी के प्रदेश सचिव बने रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी नई सूची में भी उनका नाम शामिल है। हालांकि वे पहले से इस पद पर थे। लेकिन, इसके अलावा जिले से और तीन लोग इस पद काबिज थे। यही हाल पूरे बिहार का था। हर जिले से चार लोगों को जदयू ने प्रदेश सचिव के पद पर रखा था। लेकिन, 24 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नई सूची जारी हुई है। उसके अनुसार अब एक जिले से एक ही व्यक्ति को इस पद पर रखा गया है।

अर्थात वैसे कार्यकर्ता जो दल के कार्यों में मनोयोग से लगे हुए हैं। उन्हें प्रदेश सचिव के पद पर रखा गया है। जिसमें विनोद राय का नाम शामिल है। इस संबंध में पूछने पर विनोद राय ने कहा कि मैं इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, लोकसभा में पार्टी के नेता ललन सिंह, संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा व पूर्व मंत्री संतोष निराला आदि को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। नेतृत्व ने मुझे पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। वहीं दूसरी तरफ सिमरी के प्रखंड अध्यक्ष नंद जी राम, चौगाई के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, केसठ के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, संजय सिंह, विजय कुशवाहा आदि ने इसके लिए विनोद राय को शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here