बूथ लेवल पर जदयू मजबूत करेगी अपना संगठन

0
53

– गोयल धर्मशाला में संपन्न हुई पार्टी पदाधिकारियों और विधानसभा प्रभारियों की बैठक
बक्सर खबर। जदयू अपने संगठन को गांव-गांव व बूथ तक मजबूत करेगी। इसकी तैयारी करने के लिए शुक्रवार को शहर के गोयल धर्मशाला में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। जिसमें मंच मोर्चा के पदाधिकारी और सभी विधानसभा के प्रभारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने की। चर्चा के दौरान सभी को बताया गया विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अपने तथा प्रखंड अध्यक्ष के क्षेत्र में प्रवास कर संगठन को मजबूत बनाने धारदार बनाने में जुट जाए। नीतीश कुमार के वोटर गांव के गरीब मोहल्ले में वास करते हैं।

चर्चा के दौरान यह तय हुआ कि टोली बनाकर कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा जन उपयोगी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे। बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडल प्रभारी राजकिशोर प्रसाद दांगी, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, क्रमवार चारों विधानसभा के प्रभारी प्रिंस बजरंगी, अभिषेक पटेल, मंजू कुशवाहा, लाली कुशवाहा और जिला से मनोनीत विधानसभा प्रभारी क्रमवार रविराज प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद खरवार, प्रभु गोण, संजय सिंह, समेत सभी प्रखंड एवं प्रखंड के प्रभारी उपस्थित रहे।

जदयू की पदाधिकारी बैठक में शामिल पार्टी के नेता

साथ ही साथ जिले व पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मोहन चौधरी, संजय सिंह राजनेता, राघवेंद्र जैन, उत्तम तिवारी, क्रमवार दूसरे जिला में विधानसभा प्रभारी परशुराम तत्वा, संतोष चौधरी, विनोद राय, आजाद सिंह राठौर, जिला पार्षद धर्मेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ पासवान, भोला यादव, राजेश कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, बबलू पांडे, निर्मल पासवान, विनोद ठाकुर, हरेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ के नेत्री हिंगमनी देवी, प्रीति पटेल, दुर्गावती देवी, चंदा देवी, नीलम देवी, मोहमद मुस्तफा, रामबाबू, ध्रुव प्रसाद गुप्ता, प्रेम मिश्रा, संजय चौधरी, कमल चौरसिया, सिदेश्वर चौधरी, रविकांत कुशवाहा, अनीरूद तिवारी, पंकज मान सिंहका, हिरदया पासवान, ध्रुवजी वर्मा, राजेश गुप्ता, संदीप ठाकुर, ब्रजेश यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here