कंचन देवी बनी भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष

0
529

बक्सर खबर। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक बुधवार को नगर में हुई। इस दौरान महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कंचन देवी को प्रदेश महिला अध्यक्ष लाजवंती झा और जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी जी और मीना सिंह जी ने अंग वस्त्र प्रदान कर महिलाओं के हित में काम करने की सलाह दी। और सभी ने मिलकर उन्हें नगर अध्यक्ष घोषित किया। कंचन देवी ने सभी को धन्यवाद किया और कहा की उम्मीद करती हूं की आपलॉग के विश्वाश पर खरा उतरूंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत कुशवाहा मैरेज हॉल में जिला अध्यक्ष भोला सिंह और सभी कमिटी के जिलाध्यक्ष एकत्रित हुए थे। जिसमें नौ साल बेमिसाल पर चर्चा हुई और इसे घर-घर तक पहुंचाने की मंत्रणा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here