‌‌‌ खुशी: दस दिन बाद मिले गुम हुए मूक बधिर भाई बहन

0
483

-मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव ने की पीड़ित परिवार की मदद
बक्सर खबर। छठ पर्व के दौरान राजस्थान से अपने गांव बसहीं लौट रहे मूक बधिर भाई बहन पंडित दीनदयाल स्टेशन पर गुम हो गए थे। वहां ट्रेन बदलने के दौरान वे परिवार से भीड़ में बिछड़ गए। राजपुर थाना के बसहीं गांव के रहने लवो चुनमुन बिंद की बेटी लक्ष्मीना और लगभग दो वर्ष का पुत्र बटरु भटकते हुए लखीसराय पहुंच गए। जिसकी सूचना बक्सर खबर ने 30 अक्टूबर को प्रकाशित की थी।

अकबरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश यादव ने इसकी जानकारी देते हुए मीडिया को धन्यवाद दिया और कि मीडिया और फेसबुक के माध्यम से इनके बारे में पता चला। जिस लड़के इनको वहां पनाह दी थी। हमने उसे भी पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। मैंने अपने भाई और पीड़ित परिवार के दसस्यों को वहां भेजा। शनिवार को रात दस वे सकुशल गांव पहुंच गए। अपने बेटे और बेटी को सकुशल देखकर चुनमुन बिंद व उनकी पत्नी कुसुम देवी ने मुखिया समेत सभी गांव वालों को बधाई दी। जो घटना के दिन से ही मदद में जुटे थे। आज झोपड़ी में रहने वाला परिवार फिर खुशियां मना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here