ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है,शिक्षा और ज्ञान से ही समाज का उत्थान संभव : राजकुमार चौबे 

0
33

बसंत पंचमी पर विश्वामित्र सेना ने बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री और प्रसाद                                                बक्सर खबर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जहां पूरा देश मां सरस्वती की आराधना में लीन रहा, वहीं विश्वामित्र सेना ने इस मौके को शिक्षा के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनाते हुए एक सराहनीय पहल की। महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा जिले में संचालित विभिन्न निःशुल्क शिक्षा केंद्रों में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सेवा बस्तियों के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने बक्सर खबर से कहा कि “ज्ञान ही सच्ची संपत्ति है, और हमारी कोशिश है कि समाज के हर वर्ग तक यह पहुंचे।” उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और ज्ञान से ही समाज का उत्थान संभव है, और विश्वामित्र सेना इसी दिशा में कार्य कर रही है।

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ त्योहार मनाना नहीं, बल्कि इसे समाजसेवा और शिक्षा के प्रचार-प्रसार से जोड़ना है। राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के मार्गदर्शन में संस्था लंबे समय से सेवा बस्तियों में बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का कार्य कर रही है। शाहाबाद संयोजक रविराज ने कहा कि संस्था सिर्फ बसंत पंचमी ही नहीं, बल्कि हर बड़े पर्व पर इस तरह के सेवा कार्यों का आयोजन करती है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया जा सके।

निःशुल्क शिक्षा केंद्र पर मां सरस्वती की पूजा करते बच्चे व सेना के सदस्य।

इस कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका भी विशेष रही। महिला विंग की संयोजक रूबी तिवारी, सह संयोजक श्रीदेवी समेत कई अन्य महिला सदस्य इस पहल में बढ़-चढ़कर शामिल हुईं। कार्यक्रम में शिक्षा संयोजक धीरज सिंह, आशुतोष तिवारी, करण, जितेंद्र, अभिमन्यु समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here