‌‌‌ भूमि सर्वेक्षण का काम तीन माह के लिए टला

0
3766

-दस्तावेज तैयार करने के लिए लोगों को मिला समय
बक्सर खबर। भूमि सर्वेक्षण का कार्य तीन माह के लिए टाल दिया गया है। इसकी जानकारी भूमि सुधार व राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी है। पूर्णिया में पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि बहुत से लोग दस्तावेज नहीं होने की स्थिति में परेशान हैं। आम जन व जनप्रतिनिधियों से मिल रही शिकायत को ध्यान में रखते हुए इसे तीन माह के लिए फिलहाल टाला जा रहा है। लेकिन, सर्वेक्षण का काम होगा। उसे बंद नहीं किया जा रहा है। 20 अगस्त से ही अपने प्रदेश में सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हुआ है।यहां एक बात जान लेने योग्य है। लोगों को तीन माह की मोहलत मिली है। सर्वेक्षण का कार्य बंद नहीं हुआ है।

इस दौरान आज कुछ जगह मारपीट की खबरें भी आई हैं। और इसी बीच राजस्व मंत्री का यह बयान आया है। उन्होंने कहा कुछ लोगों के पास दस्तावेज हैं। और कुछ के पास ऐसे कागजात हैं। जिनकी लिपि इतनी प्राचीन है कि उसे पढ़ने में दिक्कत आ रही है। उसका इंतजाम भी सरकार कर रही हे। मंत्री ने कहा पड़ोस के बंगाल, उड़ीसा जैसे राज्यों में सभी रिकार्ड ऑनलाइन हो गए हैं। अब हमारे यहां भी वही प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य हो जाने से भूमि विवाद से जुड़े अधिकांश विवाद समाप्त हो जाएंगे। वैसे लोग जो अपने गांव से दूर रहते हैं। उकनी भूमि भी सुरक्षित जो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here