बक्सर खबर। देश का विकास तभी होगा। जब केन्द्र में मजबूत सरकार होगी। केन्द्र में मोदी जी एवं बिहार में हम सबने मिलकर विकास का कार्य किया है। बिहार में सड़क व पुल निर्माण के लिए 50 हजार करोड़ स्वीकृत हुए और हर जगह काम चल रहा है। बहुत ही सड़कों को एनएच की मान्यता मिल गई। गरीबों को कल तक उपचार के लिए कर्ज लेना पड़ता था। अब उनके लिए स्वास्थ्य कार्ड मिल रहा है। किसान को सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने लगा। यह विकास का दौर है। लालटेन का दौर समाप्त हो गया। यह बातें आज शुक्रवार को चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने कहीं।
वे बक्सर लोकसभा के राजपुर प्रखंड अंतर्गत धनसोई में सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा बच्चियों को शिक्षा जरुर मिले। हमने उनकी पोशाक, साइकिल योजना की राशि बढ़ा दी है। अब तीन हजार रुपये साइकिल के लिए मिलेगा। इंटर पास करने पर 10 हजार एवं बीए पास करने पर 25 हजार रुपये। किसानों की खेती का लागत खर्च करने के लिए इस साल के अंत तक सभी को सिंचाई के लिए कनेक्शन मिलेगा। अगल फीडर बन रहे हैं। सौ रुपये का खर्च घटकर पांच रुपये हो जाएगा। बेटी के जन्म पर 2 हजार, आधार बनने पर एक हजार और अगर समय उपर उसको सभी टिके लगे तो 2 हजार रुपये और मिलेंगे। वृदृधा पेंशन सबके लिए शुरू हो गई है। पहले यह बीपीएल परिवार के लिए था। लेकिन अब 60 वर्ष की हर आयू वाले नागरिक को सुविधा का लाभ दिया जाएगा। हमने विकास में जाति व धर्म का भेद नहीं किया। आप से आग्रह करते हैं। बक्सर के भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे को कमल के निशान पर वोट देकर हमें मजबूत सरकार बनाने का मौंका दें। कार्यक्रम के दौरान एनडीए प्रत्याशी अश्विनी चौबे, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री ददन यादव, परिवहन मंत्री संतोष निराला, विनोद यादव, लोजपा अध्यक्ष अखिलेश मुन्ना, जदयू के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, वर्तमान अध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा राजवंश सिंह, विश्वनाथ राम व बडी संख्या में भाजपा व जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे।