किसानों को ठगने वाले तीन दुकानदारों का लाइसेंस होगा रद्द

0
1290

-छह से अधिक दुकानदारों से मांगा गया स्पष्टीकरण, उन पर भी लटकी तलवार
बक्सर खबर। किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बेचने वाले तीन दुकानदारों का लाइसेंस प्रशासन ने रद्द कर दिया है। इनके नाम हैं मेसर्स जय माता दी इंटरप्राइजेज बगेन, प्रोपराइटर कमलेश कुमार, ग्राम+पोस्ट:- बगेन, प्रखंड:- ब्रह्मपुर, मेसर्स बिहार खाद भंडार चौगाई, प्रोपराइटर अखिलेश कुमार, ग्राम+पोस्ट:- चौगाई, मेसर्स रोहन किसान केंद्र, नगवां, प्रोपराइटर ज्योति कुमारी, प्रखंड सिमरी, जिला बक्सर। इसके साथ ही कुल पांच दुकानदारों से जवाब तलब किया गया है। अगर प्रशासन इनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो उनका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा।

मेसर्स पाण्डेय खाद भंडार भकुरा, प्रोपराइटर राजू कुमार पाण्डेय, ग्राम:भकुरा, पोस्ट:आशा पड़री, प्रखंड:सिमरी, जिला बक्सर, मेसर्स प्रेम फर्टिलाइजर बगेन, प्रोपराइटर प्रेम चंद्र प्रसाद, ग्राम+पोस्ट:- बगेन, प्रखंड:- ब्रह्मपुर, मेसर्स शिवम खाद भंडार  बगेन, प्रोपराइटर बद्री विशाल मिश्रा, ग्राम+पोस्ट:- बगेन, मेसर्स किसान सेवा केंद्र भलुआ, प्रोपराइटर संजीव कुमार, ग्राम:- भलुआ, पोस्ट:- हेठुआ राजपुर, प्रखंड:- राजपुर, मेसर्स किसान इंटरप्राइजेज राजपुर, प्रोपराइटर विश्वनाथ सिंह, ग्राम:- राजपुर, पोस्ट:- हेठुआ, प्रखंड:- राजपुर, जिला बक्सर। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here