‌‌‌देसी तमंचे के साथ सजायाफ्ता शराब तस्कर गिरफ्तार

0
2364

-पुलिस ने कहा शराब के केस में हो चुकी है सजा, चल रहा था फरार
बक्सर खबर। नैनीजोर थाने की पुलिस ने देसी तमंचे और शराब की बड़ी खेप के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार दिन के दस बजे के लगभग हुई। थानाध्यक्ष मो फिरोज ने बताया कि नैनीजोर ढ़ाबी से विक्की तिवारी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से देसी तमंचा, पांच कारतूस व आठ पेटी शराब मिली है। जिसकी कुल मात्रा 384 पेटी है।

दो माह पहले ही इसे उत्पाद कोर्ट से तस्करी के मामले में सजा हुई थी। लेकिन, यह फरार चल रहा था। हालांकि इसके कुछ साथी जेल गए थे। लेकिन, यह प्राथमिकी दर्ज होने के समय से ही फरार था। पुलिस सरगर्मी से इसकी तलाश कर रही थी। आज शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि यह शराब के साथ ढ़ाबी के पास देखा गया है। पुलिस वहां पहुंची तो यह मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here