संगठन बूथ स्तर तक मजबूत,डुमरांव में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न बक्सर खबर। डुमरांव विधानसभा के जयरामपुर में मंगलवार को लोजपा रामविलास का मंडल, पंचायत व बूथ कमिटी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन का संचालन प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान ने किया।
सम्मेलन में तीन मंडल अध्यक्ष, दस पंचायतों के अध्यक्ष व बूथ कमिटी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का अंगवस्त्र व फूल माला से स्वागत किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोजपा रामविलास का जिला में संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ सचिव अर्जुन तिवारी, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानु शंकर सिंह सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।