लोकसभा चुनाव के उत्कृष्ट संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मान

0
32

बक्सर खबर। सदर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को लोकसभा चुनाव और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। गौरतलब है कि एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया था, जिसे उन्होंने अपने सहकर्मियों को समर्पित करने का निर्णय लिया।

सदर एसडीओ एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने सम्मानित कर्मियों को बधाई दी और निष्पक्ष निर्वाचन संचालन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस कार्यक्रम में पांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, दीपांकर कुमार, अशोक कुमार, साधु शरण पांडेय, प्रशांत शांडिल्य। एवं पांच बीएलओ आलोक, कौशल किशोर, सरफराज अहमद, छाया देवी, संगीता देवी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यालय कर्मी अशोक कुमार चौबे एवं अविनाश कुमार को भी सम्मानित किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here