वामन भगवान बढ़ा रहे अपना आकार, गांवों में भी शुरू हुआ प्रचार

0
537

-15 को नगर में विशाल रथ यात्रा की तैयारी, मिल रहा सहयोग
बक्सर खबर। भगवान वामन की जयंती भाद्रपद की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। अगले रविवार अर्थात 15 सितंबर को यह सुखद संयोग जुट रहा है। इस दिन बक्सर में वामन द्वादशी का मेला भी लगता है। इस तिथि को यादगार बनाने के लिए भगवान वमन चेतना मंच तैयारी में जुटा है। परंपरा का अनुसरण करते हुए मंच के सदस्य उस तिथि को रामेश्वर मंदिर रामरेखा घाट से वामन मंदिर तक रथ यात्रा का आयोजन करते हैं। लेकिन, इस वर्ष उसे और विस्तार देने की योजना है। इसके लिए गांव-गांव संपर्क किया जा रहा है।

मंगलवार को मंच के सदस्यों ने इटाढ़ी के बैरी, ओड़ी, जलवासी, बसांव, महिला, भलुहाँ व भरखरा गांव में जनसंपर्क किया। सदस्यों ने बारुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ज्ञानप्रकाश उपाध्याय से मिलकर आयोजन में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि हम लोग सभी लोगों से आग्रह कर रहे हैं। भगवान वामन से इस भूमि का पौराणिक, आध्यात्मिक व ऐतिहासिक संबंध जुड़ा है। हम उस ख्याती को पुन: प्राप्त करें। इसका प्रयास होना चाहिए। जनसंपर्क के दौरान संजय ओझा, मनोज तिवारी, सरोज तिवारी, अखिलेश पांडेय, सिंघम कुमार, विमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here